




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- तलवारबाजी संघ की ओर से जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 17 Oct. 2024 को द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में आयोजित होगी। इसका शुभारम्भ जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष श्री संदीप कुमार करेंगे। द मैग्नेट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में होने वाली यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी।




जिसमें पहले वर्ग मे अंडर-13, दूसरे वर्ग में अंडर-17 और तीसरे में सीनियर आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ी तलवारबाजी के तीन इवेंट EPEE, FOIL और SABRE में भाग ले सकते हैं। जो बच्चे तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक हैं।









वो खिलाड़ी www.fencingindia.org 16 अक्तूबर 2024 तक अपना पंजीकरण करवाएं। उसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में पंजीकरण करवा लें जिसकी फीस 500 रूपये रखी गई है। जिला स्तरीय तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष श्री संदीप कुमार ने बताया कि जिला तलवारबाजी संघ की ओर से होने वाले इस आयोजन में तलवारबाजी का हुनर देखने को मिलेगा।


इसमें से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। 15 से 16 अक्तूबर को मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में ही तलवारबाजी कोचिंग कैम्प का भी आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में जिला के सभी स्कूल के छात्र, छात्राएं एवम् अन्य इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। सहायता संपर्क दूरभाष 7018812371






