दिव्य आदर्श स्कूल में पेरेंट्स के साथ हुई चर्चा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  दिव्य आदर्श विद्या पब्लिक स्कूल भोटा में हुई पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) में स्कूल प्रबंधन ने पेरेंट्स के साथ बच्चों की रिपोर्ट कार्ड साझा की। उनकी शिक्षा और अन्य गतिविधियों में प्रगति पर विस्तृत चर्चा भी की गई। साथ आगामी शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के बारे में भी बातचीत की। पेरेंट्स ने भी मैनेजमेंट के सामने अपने कुछ सवाल रखे, जिनका उत्तर भी उन्हें मिला।
 बच्चों का रिपोर्ट कार्ड किया पेरेंट्स के साथ साझा 
स्कूल की सीएमडी कंचन भारद्वाज ने बताया कि स्कूल में हुई पेरेंट्स टीचर मीटिंग के दौरान करीब 250 परिजन मीटिंग में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मीटिंग में स्कूल प्रबंधन और संबंधित क्लास टीचरों ने प्रत्येक बच्चे की स्कूल परफार्मेस के बारे में बताया। साथ ही परिजनों के साथ उनके घर की गतिविधियों के बारे में भी जाना। इसके बाद स्कूल में छुट्टियों के बाद हुई गतिविधियों के बारे में चर्चा हुई।
उन्हें प्रत्येक बच्चे की परफार्मेंस के बारे में जानकारी दी गई। मीटिंग में पेरेंट्स ने भी बच्चों की घर में हो रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीएमडी ने परिजनों से
कहा कि वह बच्चों की घर में हो रही एक्टिविटी पर पूरा ध्यान केंद्रित करें। उनकी रुचि और अरुचि को जरूर नोटिस करें। इस पर स्कूल टीचर के साथ भी चर्चा करें ताकि बच्चे को उसी तरह से तराशने में आसानी हो। छोटी कक्षा के बच्चों के परिजनों को इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।
उन्होंने कहा कि स्कूल के बाद बच्चा सबसे ज्यादा घर में ही रहता है, इसलिए उसकी घर की एक्टिविटी को जानना भी उतना ही जरूरी होता है, जितना उसकी स्कूल की गतिविधियों को। बच्चों की चंचलता कभी-कभी उनकी जिद्द का कारण भी बन सकती है। इसलिए हमें अभी से उनकी चंचलता और जिद्द में अंतर भांपना होगा।
बैठक में आए परिजनों में मनोज कुमार, बीर सिंह, अजय कुमार, ज्योति कुमारी, पवना कुमारी, संजय कुमार, सीमा देवी, रजनी, संयुक्ता, गुरनाम, सपना कुमारी, अरविंद पॉल, सीमा देवी, अनिका कुमारी, सागर शर्मा, मोनिका देवी, सरोज कुमारी, बीना, पूनम, मीनाक्षी, रजनी, रीता देवी, वनीता, अनु डोगरा, मीनाक्षी कुमारी, कुलदीप चंद, ऊषा, अनु, सपना, श्वेता, सुनीता, अनु वर्मा, आशा देवी, रेखा कुमारी, नेहा एवं अन्य मौजूद रहे।
[post-views]