जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित

 हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हमीरपुर तलवारबाजी संघ की ओर से द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का वीरवार को आयोजन करवाया गया। हमीरपुर तलवारबाजी संघ के प्रधान संदीप कुमार और महासचिव अरूण कुमार चौहान ने इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि  एस. के. पराशर, अतुल ठाकुर एवं श्री मनोहर लाल जी का स्वागत किया।
इस प्रतियोगिता में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-12 EPEE, FOIL और SABER में प्रगणया, अम्बिका, अंशुमन, हर्षित विजयी रहे। अंडर-14 EPEE, FOIL और SABER में सूर्याश, इगित, याशिका, योगेश और आशिष विजयी रहे। अंडर-17 EPEE, FOIL और SABER में ईशा, रूचिका, श्रेया मेहता, अतुल, कार्तिक, पुलकित विजयी रहे।
इस प्रतियोगिता में हमीरपुर के DSO  विवेक वर्मा ने भी भाग लिया और बच्चों को प्रोत्साहित किया। अब सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका NIS कोच  सुशील कुमार एवं  कन्हेया लाल ने निभाई। अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
  एस के पराशर जी ने बताया कि तलवारबाजी खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास संभव है। इसीलिए विद्यार्थियों को इस खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
उन्होंने जिला तलवारबाजी सघ को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं सभी विजयी खिलाड़ि‌यों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
[post-views]