




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- MODEL PHC JANGAL BERI में नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य प्रवीण ठाकुर ने जन आरोग्य समिति की बैठक मे की शिरकत,उनकी अध्यक्षता मे आज ये बैठक हुई जिसमे मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने उनका फूलों का गुलदस्ता दे कर अपनी टीम के साथ स्वागत किया।




डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने जन आरोग्य समिति के अंतर्गत आने वाले सभी बिंदुओं से जिला परिषद सदस्य को अवगत करवाया और उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं के उपर चर्चा की, ZP प्रवीण ठाकुर ने अपना पुरा सहयोग देने का वादा किया और हर संभव प्रयास किये जायेंगे बेहतरी के लिए।

















