गैस सर्विस हमीरपुर द्वारा इंडेन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया: हरीश नंदा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  गैस सर्विस हमीरपुर द्वारा इंडेन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। एजेंसी के प्रबन्धक हरीश नंदा ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर गांव रकड़ियाल, डाकघर झनियारा, समीप डीएवी स्कूल में स्थ्ति CSC VLE में सेफ्टी क्लीनिक का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मंडी LSA, FO नितिन टंडन ने शिरकत की। इस सेफ्टी क्लीनिक में महिलाओं व पुरुषों ने बढ़चढ़ की भाग लिया।

 

इस मौके पर नितिन टंडन द्वारा उपभोक्ताओं को एलपीजी इस्तेमाल के सुरक्षित उपायों के बारे में बढ़िया तरीके से समझाया गया। उपभोक्ताओं को गैस उपयोग करते समय रखने वाली सावधानियां बरतने के बारे में बताया गया। जैसे एलपीजी सिलिंडर सीधा खड़ा रखें, गैस चूल्हा कम से कम 6 इंच ऊपर समतल स्थल पर रखें, चूल्हा जलाते समय पहले तीली जलाएं, उसके बाद गैस ऑन करें एवं रात को सोते समय या बाहर जाते समय रेगुलेटर को अवश्य बंद कर दें।

 

उसके बाद उपभोक्ताओं को गैस की दुर्गंध महसूस करने पर तुरन्त करने की गतिविधियों के बारे में भी जागरूक किया गया। जैसे गैस की दुर्गंध आने पर बिजली का स्विच, लाइटर, माचिस न जलाएं, सभी खिड़की दरवाजे खोल दें तथा सिलिंडर से रिसाव महसूस होने पर रुगुलेटर को हटाकर सेफ्टी कैप लगाएं व खुले में रखकर वितरक को सूचित करें।

[post-views]