सलासी , सासन , झनियारी , खिल्ला , गरथेहड़ी ब्राह्मणा में 26 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर :-     विद्युत उपमंडल हमीरपुर  के अंतर्गत 11 केवी  विद्युत उपकेंद्र रंगस के उपकरणों की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 26 अक्तूबर को गांव सलासी , सासन , झनियारी , खिल्ला , गरथेहडी ब्राह्मणा , कमलाह , जसकोट , जटेहरी, बहल भलवालन  और आस-पास के गांवों में बिजली बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य मौसम पर निर्भर करेगा |

 

सहायक अभियंता सुनील कुमार ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

[post-views]