




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, टौणीदेवी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 9 नवम्बर, 2024 को साढ़े दस वज़े प्रातः खण्ड प्रधान जगदीश चन्द शर्मा की अध्यक्षता में विलकेश्वर महादेव मन्दिर परिसर, चमनेड, ज़िला हमीरपुर में आयोजित की जाएगी । बैठक स्थल शनिदेव मंदिर, सरलीं, लम्वलू से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर है।



बैठक में पेंशनरों की मांगों, समस्याओं तथा संघ की गतिविधियों वारे विचार-विमर्श किया जाना भी अपेक्षित है। इसके अलावा पेंशनरों की मांगों के सम्बन्ध में माह अक्टूबर में हुए घटना क्रम पर भी पदाधिकारी उपस्थित सदस्यों को जानकारी उपलब्ध करवाएंगे । पेंशनरों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान हेतु गम्भीरता से मंथन किया जाएगा।







अतः ज़िला पदाधिकारियों तथा टौणीदेवी खण्ड़ इकाई के समस्त पदाधिकारियों व पेंशनरों से अनुरोध है कि वे मासिक बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर जानकारी प्राप्त करें ।










