आखिर कब तक होगा अत्याचार डॉक्टरों पे, सुरक्षा की दृष्टि से सबसे कमजोर है स्वास्थ्य विभाग।

हिमाचल/विवेकानंद वशिष्ठ :-  (Regional Hospital Bilaspur)में सोमवार को एक मरीज के लेडी डॉक्टर (Lady ) के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया। मरीज ने ड्यूटी पर तैनात लेडी डॉक्टर से जोरदार बहस की और फिर बदसलूकी की, इस घटना की हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कड़े शब्दों में निंदा की और प्रदेश संघ और सरकार से अपील की के डॉक्टर और मेडिकल क्षेत्र से संबंधित हर कर्मचारी को सुरक्षा हेतु कड़े कदम उठाये जाने चाइये।
 इस तरह से अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो जाता है ।घटना के विरोध में अध्यक्ष ने डॉक्टरों को एकजुट हो के चलने का आभाहन किया और अपने कैडर को सशक्त बनाने की अपील की। अगर उचित करवाई नहीं की गयी तो विरोध मे मद सेवा वाधित हो सकती है,डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस( Police से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सरकार डॉक्टरों के प्रति संवेन्दशील रही है इसका अध्यक्ष ने पुरा समर्थन करते हुए सरकार से सुरक्षा हेतु व गैर वितीय मांगों को पुरा करने की अपील की।
[post-views]