सुपर मैग्नेट स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  सुपर मैग्नेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रताप नगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि छात्रों और उनके अभिभावकों को जीवन में अध्यापकों का  सम्मान करना चाहिए और जीवन में सबसे पहला अध्यापक माता ही होती है इसलिए माता का सम्मान करना प्रथम कर्तव्य है।
इस अवसर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों द्वारा देशभक्ति, हिमाचल की लोकसंस्कृति पर आधारित नाटी, झमाकड़ा, गिद्दा आदि कार्यक्रम पेश किए गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य वाटिका सूद ने आए अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल के अध्यक्ष इंजीनियर शगुन दत्त ने सुपर मैग्नेट ग्रुप की कार्यशैली पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक अमित कपिल ने बताया कि इस अवसर पर स्कूल द्वारा धाम का आयोजन भी किया गया और विजेता छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर स्कूल के निदेशक मीना शर्मा, सिल्वर बेल्स स्कूल की अध्यक्षा शकुंतला नुघाल, कृषि विपणन समिति के चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
[post-views]