




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा, हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आज देश प्रदेश के सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और अपील की कि सभी अपनी एकजुटता का प्रमाण दें।
और अपनी एकता को दिखाएं ताकि कोई भी नॉन कैडर अधिकारी की नियुक्ति हमारे ऊपर ना हो डॉक्टर डोगरा ने इसे अस्तित्व की लड़ाई और भविष्य के लिए एक चेतावनी के रूप में कहा और सभी चिकित्सकों से अपील की कि वे सभी एक बहुत ही बड़े मिशन से जुड़े हुए हैं।
जहां पर मानवता के आगे हमें कुछ नहीं दिखता लेकिन स्वाभिमान की लड़ाई सभी को लड़नी है बिना स्वाभिमान के व्यक्ति का कोई अस्तित्व नहीं होता है।
डॉक्टर डोगरा ने सरकार ही नही बल्कि विपक्ष को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए और वर्तमान सरकार से मांग की कि चिकित्सकों के स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश में नॉन कैडर अधिकारियों की नियुक्ति निदेशक पद से हटाई जाए। जय हिंद



















