डॉ. राजीव बिंदल को तीसरी बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. राजीव बिंदल के तीसरी बार चयन पर जिला हमीरपुर सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। उनके नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक अनुभव और सरल व्यक्तित्व के कारण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि डॉ. बिंदल के नेतृत्व में पार्टी ने हमेशा संगठन को मजबूती दी है और आने वाले समय में भी भाजपा उनके मार्गदर्शन से नई ऊंचाइयों को छुएगी। जिला महामंत्री अजय रिंटू ने कहा कि उनका अनुभव पार्टी के लिए बहुत बड़ी पूंजी है।
पूर्व जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष विजयपाल सोहरू, बिना कपिल, भाजपा नेत्री उषा बिरला, पूर्व मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत,राकेश पठनीय, वरिष्ठ नेता प्यारेलाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, कमलेश परमार, अजय शर्मा, सभी 10 मंडलों के अध्यक्षों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता को उनसे प्रेरणा मिलेगी।
पूर्व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने कहा कि डॉ. बिंदल का सरल जीवन और संगठन के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श हैं।
सभी कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनका तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक होगा और आगामी विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में भाजपा को नई दिशा देगा। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ, सफल और यशस्वी कार्यकाल की कामना की।
[post-views]