आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश द्वारा हमीरपुर जिले में एक महत्वपूर्ण जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन प्रदेश में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

 

 

इस महत्वपूर्ण संवाद सम्मेलन की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने की। उनके साथ सह-प्रभारी श्री विजय फुलारा और प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर विशेष रूप से इस अवसर पर मौजूद रहे।

 

 

सम्मेलन में केंद्रीय टीम के 19 सदस्यों ने भी भाग लिया, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठनात्मक मजबूती के लिए अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर, हमीरपुर जिला अध्यक्ष धनीराम धीमान ने सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत किया।

 

 

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था से त्रस्त है और आम आदमी पार्टी एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभर रही है।

 

 

 

प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में ईमानदार और स्वच्छ राजनीति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

 

सह-प्रभारी विजय फुलारा और प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आगामी चुनावों के लिए पूरी लगन से काम करने का आह्वान किया।

 

 

यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार करने में सफल रहा, जिससे प्रदेश में पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

इस मौके पर पार्टी के प्रमुख साथी प्रोफ़ेसर राजकुमार कंवर, खुशविन्दर सिंह, सुमित पुनियाल, सुरेश ठाकुर, राज ठाकुर, मोतीराम निरंकारी, रजनी कौशल, धनीराम शुक्ला, मनोहर डढवाल, भाग सिंह सुदर्शन पटियाल आदि साथियों ने भाग लिया ।