



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- डीएवी पब्लिक स्कूल, हमीरपुर में आज से एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का सात दिवसीय विशेष शिविर आरंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र ठाकुर द्वारा किया गया। यह शिविर 16 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें कुल 19 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
शिविर के प्रथम दिवस पर सीबीएसई की रिसोर्स पर्सन एवं जीव विज्ञान प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका महाजन ने स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जीवनशैली में स्वच्छता के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में इसकी अनुपालना करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री दारा सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए प्रेरित किया ।



Post Views: 475

















Total Users : 126990
Total views : 192088