हिम अकादमी स्कूल में अध्यापकों व अभिभावकों के बीच दो दिवसीय मंत्रणा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में बाल वाटिका से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अध्यापक-अभिभावक मंत्रणा (PTM) का आयोजन 10 और 11 जुलाई को किया गया।

इस मंत्रणा का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, आवधिक परीक्षा, टर्म-1, और आंतरिक मूल्यांकन के परिणामों की जानकारी देना था।

 

अध्यापकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यवहार, और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

मंत्रणा के दौरान यह भी बताया गया कि किस प्रकार नई शिक्षण विधियाँ और तकनीकी संसाधन बच्चों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

 

अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इस आयोजन को अत्यंत सफल और संवादपूर्ण बनाया।

 

दोनों ही दिवसों पर अभिभावकों की उत्साही उपस्थिति और सकारात्मक सहभागिता ने इस संवाद को सार्थक दिशा प्रदान की। बैठक में लगभग 600 अभिभावकों ने भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया।

 

[post-views]