‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ भाषण प्रतियोगिता में चमके हिम अकादमी के सितारे

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  हमीरपुर के टाउन हॉल में जिला पुलिस, हमीरपुर के सौजन्य से आयोजित “एक युद्ध – नशे के विरुद्ध” विषय पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर के विद्यार्थियों ने अपने ओजस्वी और तथ्यपूर्ण वक्तव्यों के माध्यम से मंच पर गहरी छाप छोड़ी।

 

विद्यालय के प्रतिभावान छात्र सादिक श्रेय निरंकारी ने प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें ₹2000 की धनराशि प्रदान की गई। वहीं अनन्या श्री को उनकी सशक्त अभिव्यक्ति के लिए सांत्वना पुरस्कार स्वरूप ₹500 की धनराशि प्राप्त हुई।

 

 

दोनों विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता फैलाते हुए श्रोताओं को एकजुटता और सजगता का संदेश दिया।विद्यालय में अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, उप प्रधानाचार्य  अश्विनी शर्मा एवं समन्वयिका  कंचन लखनपाल,  विनीता गुप्ता द्वारा दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

 

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहने हेतु प्रेरित किया।

 

विद्यालय प्रबंधन ने जिला पुलिस प्रशासन के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आशा जताई कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाएंगी, जिससे वे समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

 

 

[post-views]