




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज महाविद्यालय में धरना परदर्शन किया गया विद्यार्थी परिषद द्वारा मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिला संयोजक अनिकेत ठाकुर का कहना है कि हमीरपुर महाविद्यालय में पूरे प्रदेश से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं लेकिन हमीरपुर महाविद्यालय में प्राध्यापक के रिक्त चल रहे हैं।

यह चिंता का विषय है साथ ही प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इकाई उपाध्यक्ष प्रियांशु के प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई ट्रेनी पॉलिसी का विरोध किया गया तथा इस पॉलिसी को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
प्रदेश स्तरीय प्रमुख मांगे: छात्र संघ चुनाव बहाल हों – लोकतांत्रिक अधिकार की बहाली, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शीघ्र लागू हो, शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक द्वेष से तालाबंदी बंद हो, संस्थानों की आधारभूत संरचना और मूल्यांकन प्रणाली सुदृढ़ हो, नशा व खनन माफिया पर कठोर कार्रवाई कर कानून व्यवस्था सुधारी जाए, विभागों में रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं, आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा मिले।
हमीरपुर जिला स्तरीय मांगे:- सभी कॉलेजों में कक्षाएँ, लैब, लाइब्रेरी, इंटरनेट, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हों, जिला के सभी कालेजों रिक्त प्राध्यापक पद भरें जाएं, कॉलेज परिसरों को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए, पक्षपाती शिक्षकों पर कार्रवाई हो, कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों जैसे धनेटा संधोल में भी NCC और NSS की सुविधा मिले, सभी कॉलेजों में बस पास काउंटर और पर्याप्त परिवहन सुविधा सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया तथा विरोध प्रदर्शन किया।


















