




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर शहर के पक्का भरो में निजी अस्पताल में प्रसूता की उपचार के दौरान मौत होने के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला की पहचान चमनेड़ की लता देवी के रूप में हुई है। चमनेड़ की नौ माह की गर्भवती लता देवी को सुबह पेट में दर्द हुआ।








इसके चलते हुए अपने पति के साथ चेकअप के लिए अस्पताल यहां लाया गया। चिकित्सक ने जब महिला को चैक किया गया तो गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्टवीट कम बताई गई। वही चिकित्सकों ने आप्रेशन किया तो महिला की मौत हो गई है।






महिला की मौत की सूचना परिजनों ने सुनी तो उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाया। दोपहर से ही मौत के बाद से अस्प्ताल में तनावपूर्ण माहौल हो गया।
परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। वही मौके पर एएसपी राजेश शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह, एचएचओ यादेश व पुलिस मौके पर पहुंची और तनावपूर्ण माहौल से निपटने के प्रयास में जुट गया।


पुलिस ने परिजनों की बातों को सुना और उन्हें आश्वासत किया है कि नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी l।




