दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन की मासिक बैठक अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- बैठक में सर्वप्रथम हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ में बह गए मकान, जमीन, बागीचों,पशुओं व जान माल को हुई क्षति के लिए व सरकाघाट में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करके 2 मिनट का मौन उनकी आत्मा की शांति के लिए रखा गया ।

 

 

दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक आज दिनांक 26 जुलाई 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक की कार्यवाही का संचालन महासचिव मनोहर लाल कानूनगो ने किया ।

 

 

बैठक में निम्न मामलों पर विस्तार से चर्चा उपरांत प्रशासन व संबंधित जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई करने का अनुरोध किया ।

 

 

शुक्र खडड से पाहलू मंदिर के नीचे डिस्पेंसरी के पास सड़क के दोनों और नालियां बंद पड़ी है जिससे बरसात का सारा पानी सड़क पर बह रहा है तथा वहां से पैदल या दुपहिया वाहनों को चलाने के लिए उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, इससे 20-25 मीटर आगे भी सारा पानी सड़क पर बह रहा है ।

 

 

अधिशासी अभियंता बडसर मंडल शीघ्र उचित कार्यवाही करके समस्या का समाधान निकालने का कष्ट करें ।

 

 

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रात को आपातकालीन सेवाओं के लिए कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं होता है । इस बारे संगठन की मांग है कि आपातकालीन सेवाओं के लिए डॉक्टर प्रतिदिन प्रति नियुक्त करें । वरिष्ठ नागरिकों के टैस्ट जो पहले रेड क्रॉस से होते थे वह पुन उसी तर्ज पर किए किए जाएं ।

 

 

यह भी ध्यान में आया है कि आयुर्वेदिक अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का पद लंबे समय से खाली पड़ा है जिसे तत्काल प्रभाव से भरा जाए ताकि लोगों को टैस्ट करवाने के लिए प्राइवेट प्रयोगशाला में न जाना पड़े ।

 

 

बैठक में संगठन के माननीय सदस्यों ने यह मांग पुनः उठाई कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए एक मिरर पुराने आरटीओ ऑफिस के पास, एक जिला उपनिदेशक पशुपालन के कार्यालय के साथ बाईपास पर व एक नालटी रोड पर जिओ मार्केट के पास भी लगाने की व्यवस्था की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो ।

 

 

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर के मैदान में सवेरे शहर के लोग सैर के लिए आते थे वह मैदान बंद होने के कारण नहीं आ पा रहे हैं क्योंकि प्रधानाचार्य ने सभी गेट बंद कर रखे हैं । अतः प्रशासन से आग्रह किया जाता है कि एक गेट का ताला खोलकर शहर के लोगों को सैर करने के लिए सुविधा प्रदान की जाए ।

 

 

 

इस अवसर पर सर्वश्री के सी गौतम, मनोहर लाल कानूनगो, युद्ध वीर पठानिया, हेमराज शर्मा, प्रकाश सेन, ओ पी नंदा, अनिरुद्ध डोगरा, आरसी चागरा, संतोष कुमारी, विजयलक्ष्मी, गोपाल शर्मा, रोशन लाल पटियाल,रमेश चंद व अन्य गणमान्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे ।

 

[post-views]