ABVP धनेटा ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धनेटा महाविद्यालय इकाई द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं उसके आस-पास उगी हुई अवांछनीय और हानिकारक भांग की वनस्पतियों को हटाया गया।

 

भांग के अवांछित पौधों को उखाड़कर स्वच्छता एवं नशामुक्ति का दिया संदेश

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान करते हुए इन पौधों को उखाड़ा और परिसर की स्वच्छता के साथ-साथ नशामुक्त वातावरण के निर्माण का संदेश भी समाज को दिया।

 

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अभिषेक गुलरिया का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वच्छता नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक स्वच्छता की चेतना जगाना भी था। परिषद के सदस्यों ने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा के मंदिरों में स्वस्थ और नशामुक्त वातावरण ही युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास का आधार हो सकता है।

 

इस अवसर पर

 

भांग जैसे नशीले पौधों को हटाकर हमने यह संदेश दिया है कि शिक्षा स्थल केवल ज्ञान का नहीं, संस्कारों का भी केंद्र हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने परिसरों को स्वच्छ और प्रेरणादायक बनाएं।”

 

 

 

कार्यक्रम में दर्जनों छात्रों, परिषद पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का समापन “स्वच्छ परिसर, स्वस्थ शिक्षा” और “नशा मुक्त युवा – सशक्त भारत” जैसे नारों के साथ किया गया।

[post-views]