




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई द्वारा रजिस्ट्रार के माध्यम से हिमाचल सरकार, राज्यपाल , को ज्ञापन भेजा गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थी परिषद ने कुछ मांगे हिमाचल सरकार व कार्यवाहक कुलपति के समक्ष रखी।

इकाई उपाध्यक्ष अंकित का कहना है की तकनीकी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की शीघ्र नियुक्ति की जाए



वर्तमान में विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की आवश्यकता है, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक निर्णयों में निरंतरता आए और विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली सशक्त हो।







रिक्त डीन पदों को भरा जाए


Dean Academic, Dean USSS, Dean Engineering जैसे महत्वपूर्ण पद कई समय से रिक्त चल रहे हैं, जिससे प्रशासनिक एवं शैक्षणिक संचालन प्रभावित हो रहा है।



विश्वविद्यालय कैंटीन को पुनः शुरू किया जाए
छात्रों को भोजन और पेयजल की सुविधाओं के लिए कैंपस से बाहर जाना पड़ता है, जिससे समय और सुरक्षा दोनों प्रभावित होते हैं। कैंटीन एक आवश्यक सुविधा है।


स्थायी प्राध्यापकों की नियुक्ति शीघ्र की जाए

कई विभागों में अभी तक अतिथि फैकल्टी के भरोसे शिक्षा दी जा रही है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण में कमी आ रही है। विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्थायी फैकल्टी की नियुक्ति प्राथमिकता होनी चाहिए।
छात्रावास (हॉस्टल) निर्माण व व्यवस्था की जाए
बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान में विश्वविद्यालय में पर्याप्त हॉस्टल नहीं हैं, जिससे विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
जिला व्यवसायिक संयोजक कृष कान्हा ने स्थानीय मांगों को कुल सचिव समक्ष रख
जिसमें पहली मांग प्रयोगशालाओं में ए.सी. कार्य नहीं कर रहे, जिससे छात्रों को भीषण गर्मी में कक्षा संचालन में कठिनाई हो रही है।
द्वितीय मंज़िल पर पानी की व्यवस्था नहीं है, जिससे छात्रों को पीने के पानी और टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाओं में परेशानी हो रही है।
मेडिकल फीस हर सेमेस्टर में ली जाती है, किंतु विश्वविद्यालय में कोई उपयुक्त मेडिकल रूम नहीं है, न ही कोई चिकित्सा सुविधा या डॉक्टर उपलब्ध है।
BHMCT विभाग में नियमित रूप से प्रैक्टिकल कक्षाएं नहीं हो रही हैं और प्रयोगशालाएँ अभी तक पूर्ण रूप से तैयार नहीं की गई हैं।
हमीरपुर से विश्वविद्यालय तथा विश्वविद्यालय से हमीरपुर तक परिवहन सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे दूरदराज़ के छात्रों को आने-जाने में समस्या हो रही है।
विश्वविद्यालय में इंटरनेट की सुविधा बहुत धीमी है या पूर्ण रूप से बाधित रहती है, जिससे छात्रों को ऑनलाइन अध्ययन व परियोजनाओं में दिक्कत आ रही है।
छात्रों के लिए कैंटीन की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए
विश्वविद्यालय का एक आधिकारिक .edu डोमेन विकसित किया जाए
तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा एवं सूचना-संचार की दृष्टि से एक प्रमाणिक व सुरक्षित आधिकारिक वेबसाइट आवश्यक है। इसके लिए विश्वविद्यालय को एक मान्यता प्राप्त “.edu” डोमेन (जैसे www.himtu.edu.in) शीघ्र स्थापित करना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों, फैकल्टी एवं अभिभावकों को एक केंद्रीकृत सूचना स्रोत उपलब्ध हो सके।
हमारी माँग है कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश दिए जाएँ।
यदि इन बुनियादी समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो छात्र समुदाय आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा , विभाग संयोजक भवानीठाकुर इकाई सचिव आकांक्षा उपाध्यक्ष विशाल , अंकित ठाकुर , आदित्य ठाकुर , अभिषेक, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।



