




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- माय भारत हमीरपुर एवं एन एस एस हमीरपुर द्वारा कारगिल विजय दिवस एन एस सी बी एम गोवर्नमेंट कॉलेज हमीरपुर में मनाया गया! कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्या डॉक्टर नीलम गुलेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।











! कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर,एन एसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर एन डी खन्ना एवं प्रोफेसर विनोद चंद मुख्य रूप से उस्थित रहे! कार्यक्रम में प्रोफेसर विनोद चंद द्वारा सभी का स्वागत किया!





प्रोफेसर एन डी खन्ना द्वारा सभी को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी गयी! जिला युवा अधिकारी दीपमाला द्वारा बताया की आज हम सभी कारगिल विजय दिवस के मौके पर यहां एकत्रित हुए हैं। यह दिवस हमारे वीर सैनिकों के सम्मान और 1999 कारगिल वॉर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है।

कारगिल युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों ने जिस साहस और पराक्रम का परिचय पूरी दुनिया को दिया था, उससे आज भी हर हिंदुस्तानी का सीना फख्र से चौड़ा होता है साथ ही उन्होंने भारत माँ के नारे लगाए!


कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार ,भाषण प्रतियोगिता, पौधा रोपण एवं रैली का आयोजन किया गया!भाषण प्रतियोगिता में प्रोफेसर मुकुल, प्रोफेसर एन डी खन्ना, प्रोफेसर कल्पना भंडारी निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे!
भाषण प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर रिशब् रहे, दूसरे स्थान पर मुस्कान व अंकित रहे व तीसरे स्थान पर रुचि शर्मा रही!माय भारत हमीरपुर द्वारा प्रथम द्वितिये एवं तृतीय स्थान पर रहे युवाओ को डायरी दे के पुस्कृत किया गया!
गोवर्मेंट कॉलेज के कैंपस में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर रैली निकाली गयी साथ ही पौधा रोपण भी किया गया! कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रोफेसर विनोद चंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम शिव शक्ति युवक मंडल बकारटी के प्रधान अभिषेक द्वारा करवाया गया!



