




बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा है कि भाजपा जिसे कांग्रेस के लिए चुनौती बना कर लाई थी, आज वह भाजपा के लिए ही पनौती हो गई। उन्होंने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी लोकसभा सीट को भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। जिसके रुझान अब एक वर्ष बाद आने लगे हैं।



अगर चिट्टा पाक से पंजाब के रास्ते आ रहा है तो गृह मंत्रालय कहाँ है कंगना: संदीप सांख्यान








भाजपा कार्यकर्ताओं को दरकिनार करके बॉलीवुड की विवादित कलाकार कंगना रनौत को टिकट दे दिया जो भाजपा ने राजनीतिक तौर में कांग्रेस के लिए सेलिब्रिटी चुनौती बनाने की कोशिश की गई थी लेकिन आज वही सेलिब्रिटी भाजपा के लिए पनौती बन गई है।




उनके फिल्मी अंदाज में दिए गए बयान आज पूरी बीजेपी का असली खलनायक वाला चेहरा सामने आ रहा है। संदीप सांख्यान ने कहा कि इनके बयान चाहे किसान आंदोलन पर दिए गए हो या मारपीट का मामला हो, या अपने ही पार्टी के नेताओं के विरोध में।


गत रोज लोकसभा के बाहर इनके द्वारा दिया हुआ बयान, कि पाकिस्तान से चिट्टा पंजाब होता हुआ हिमाचल पहुंच रहा है ने भारत के गृह मंत्रालय को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।
आखिर पंजाब से लगता पाकिस्तान का बॉर्डर कितना असुरक्षित हो गया है कि वहां से कुछ भी आ जा सकता है। जिसका जवाब लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह सुरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जरूर देना चाहिए। चिट्टे की आमद में पंजाब के गांव में विधवा रह गई है जैसा शर्मनाक बयान पर हिमाचल प्रदेश की भाजपा महिला नेत्रियाँ खामोश क्यों है।
इसका जवाब पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल को देना चाहिए हिमाचल की आपदा के समय जयराम ठाकुर अपना आपा खो गए थे और अपनी नाराजगी कंगना रणौत के विरोध में मीडिया के सामने प्रस्तुत कर चुके हैं। उसके बाद जब कंगना रणौत आई तब भी उनके बयानात में संजीदगी कम और मस्ती ज्यादा थी।
मंडी की संसद कंगना रणौत का यह बयान मुझे तो केवल साल में 60 से 70 दिन ही काम करना है कहा गया था। जो इस बात को प्रमाणित करता है कि उन्हें बहला, फुसला कर राजनीति में लाया गया है। मानसिक तौर से जन सेवा के लिए वह तैयार ही नहीं है।
तो आखिर राजनीति में उन्हें लाना भाजपा के भीतर की सियासत का हिस्सा है कौन किसको निपटा रहा है, गुटों में बंटी हुई भाजपा सिमटने के कगार पर आ गई है। और उस से महत्वपूर्ण है कंगना रणौत के पीछे ऐसी कौन सी ताकत है जो उनके उल्टे सीधे बयानों के बाद भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर के प्रदेश अध्यक्ष तक कार्रवाई करने में असफल है।
पार्टी हर मोर्चे पर उनके बयान को निजी बयान बताकर बचने का प्रयास करती है और वह पूरी भाजपा पर भारी पड़ रही है। संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा की सियासत में आने वाले भूचाल से पहले का यह रुझान साफ है।




