



शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमालयन आउटडोर फाउंडेशन ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज और पूर्व सरकार में कैलाश फेडरेशन चेयरमैन रहे व भाजपा नेता रवि मेहता जी उपस्थित रहे।

हिमालयन आउटडोर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष विजेंद्र कंवर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अवसर पर देवदार, दाडू और खुमानी के कुल 300 पौधे रोपित किए गए। पौधारोपण के संयोजक विजेंद्र कंवर ने कहा, “हिमालयन आउटडोर फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण व संतुलित वातावरण के लिए समाज में निरंतर कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें पौधारोपण के महत्व को समझाया जाए।”



सुरेश भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा, “आज के समय में पर्यावरण संरक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए ताकि हम अपनी भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य दे सकें। पौधारोपण न केवल पर्यावरण को संरक्षित करता है, बल्कि यह हमें आपदा से भी बचाता है।”




रवि मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। यह हमारे भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।”

हिमालयन आउटडोर फाउंडेशन के इस पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

















Total Users : 115016
Total views : 173590