




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- शिव शक्ति धाम बनालग में शिव पुराण की कथा के समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कथावाचक पंडित लखनपाल ने अपनी मधुर आवाज में समस्त क्षेत्र वासियों को शिव धाम के ज्योतिर्लिंगों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।




इस अवसर पर रिटायर प्रिंसिपल मोहन सिंह डोगरा, सूबेदार संजय डोगरा और प्रिंसिपल तुलसीराम डोगरा अजय डोगरा सुनील डोगरा डॉ सुरेंद्र सिंह डोगरा ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया और उनका आभार व्यक्त किया।








सहयोग के लिए सभी क्षेत्रवासियों और अन्य स्थानों से आए हुए मेहमानों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस समारोह में नूरपुर से विशेष अतिथि शेखर पठानिया और उनकी धर्मपत्नी ने भी शिरकत की, साथ ही समाजसेवी संजय शर्मा उर्फ बड़का भाऊ ने भी आकर अपना माथा नबाया और आस्था को सर माथे लगाया।



इस उपलक्ष पर निस्वार्थ भाव सेवा संगठन की पूरी टीम चबूतरा कुठेडा बमसन् से आकर पहुंची जिसमें बलवंत सिंह जीतराम नरेश खरियाल और बलवंत उर्फ मिंटू भाई ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और साथ में बिजली विभाग से नितीश भारद्वाज और सतीश कुमार ने भी आस्था का माथा नबाया।


मोहन सिंह डोगरा जी ने कहा कि इस उपलक्ष पर हमने सभी को लगभग 20 बिल पत्र के पौधे सम्मान उपहार स्वरूप भेंट किया जो की एक नई शुरुआत है ताकि प्रकृति के संरक्षण में हम लोग अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।


अध्यक्ष निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने कहा कि वह प्रकृति के संरक्षण में पौधारोपण की मुहिम को यहां से शुरू करते हुए आगे ले जाएंगे और प्रकृति और भगवान दोनों को एक साथ लेकर नर सेवा नारायण सेवा करेंगे और जरूरतमंद की सहायता करेंगे। जय हिंद, जय हिंद हिमाचल।




