आपदा राहत पैकेज के अलावा आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए विभिन्न फैसले लिए जाएंगे: मुख्यमंत्री

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :-   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की प्रेस बाइट के दौरान कहा कि

प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी तिरंगे का अपमान बिल्कुल सहन नहीं करेगी

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ सराज के थुनाग में किया गया व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

नेगी जी से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

राज्यपाल महोदय को हिमाचल पर टिप्पणी शोभा नहीं देती, वह सांविधानिक पद पर बैठे

हमारी सरकार ने नशाखोरी के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। PIT-NDPS एक्ट लागू किया

प्रदेश की 3575 पंचायतों की मैपिंग की जा रही है ताकि धरातल पर नशा कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके

राज्यपाल महोदय ने नशे को लेकर किस संदर्भ में टिप्पणी की है, उनसे मुलाकात कर बात की जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार चार दिन कैबिनेट बैठकें करना व्यवस्था परिवर्तन का जीवंत उदाहरण है

इन बैठकों के जरिये आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव को और मजबूत किया जाएगा

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं, अच्छा होता 2023, 2024 में जब पूरा प्रदेश आपदाग्रस्त था उस भी मिलते और पीडीएनए की राशि लाते

यह बैठकें रोजाना महज 2 घण्टें चलने वाली नहीं हैं, इनमें विभिन्न एजेंडा पर विस्तृत चर्चा होगी

हिमाचल सरकार भी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार से मिलने को तैयार है, लेकिन जिन लोगों की जमीन आपदा में बह गई है, उन्हें बसाने के लिए वन भूमि प्रदान करने के लिए केंद्र से रिलेक्सेशन मिलनी चाहिए

[post-views]