बी. ए प्रथम वर्ष के परिणाम में नेहा और प्रिया रही प्रथम

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा अप्रैल माह में ली गई बी. ए. प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। राज राजेश्वरी काॅलेज आफ एजुकेशन, भोटा का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा।

 

 

 

प्रथम वर्ष में नेहा ने 800 में से 645 अंक (85‐50 प्रतिशत) लेकर प्रथम स्थान, प्रिया ने 639 (84‐30 प्रतिशत अंक) लेकर दूसरा स्थान तथा मधु ने 572 (75‐90 प्रतिशत अंक) लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

 

 

 

कालेज प्रबंधन समिति के चेयरमैन मनजीत सिंह, सेकरेट्री कुलवीर सिंह ठाकुर, कालेज प्राचार्य डां राज कुमार धीमान व कालेज के समस्त स्टाफ ने कालेज का परिणाम सौ फीसदी रहने पर सबको बधाई दी तथा पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र व छात्राओं को भी शुभकामनाएं दीं।