




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- सुजानपुर में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन ने अध्यक्ष रिटायर्ड प्रिंसिपल मोहन सिंह डोगरा के नेतृत्व में मानवता व प्राकृति की सेवा में समर्पित पौधा वितरण व पौधारोपण अभियान शुरू किया गया।
पौधारोपण अभियान स्वच्छ हवा व स्वस्थ भविष्य की नींव : मोहन सिंह डोगरा




संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह डोगरा ने बताया कि इस पौधारोपण अभियान के दौरान संगठन के सदस्य डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा, सौरव ठाकुर, सुनील कुमार सैंडिल, बलवंत, मिंटू, अरुण कुमार, रवि कुमार ने रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी छोटे बड़े गांवों और वार्डों में जाकर जाकर पौधों का वितरण किया।






संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह डोगरा ने बताया कि आज के पौधारोपण अभियान के दौरान पांच प्रकार के पौधे ( पीपल, बरगद, अमला, आम व बिल) मुख्य तौर पर वितरित किए गए जोकि सनातन धर्म की धरोहर हैं।





संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह डोगरा ने कहा कि ये पौधारोपण अभियान केवल पौधे लगाने की एक प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि प्राकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, प्रेम और आभार का जीवंत प्रतीक है। हर एक पौधा, जीवन की आशा, स्वच्छ हवा और स्वस्थ भविष्य की नींव है।



पौधारोपण अभियान का उद्देश्य केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि गांव के युवाओं, बच्चों और सभी ग्रामीणों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जुड़ाव की भावना को मजबूत करना है।

अध्यक्ष मोहन सिंह डोगरा ने कहा कि हम सभी गांववासियों की जिम्मेदारी है कि इन लगाए गए पौधों की देखभाल करें और आने वाली पीढिय़ों को यह संदेश दें कि धरती हमारी मां है, उसकी हरियाली ही हमारी असली धरोहर है।





