




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर जिला की पांच पंचायतों के सयुंक्त प्रतिनिधिमंडल ने विकास खंड बदलने के विरोध में मुख्यमंत्री को अतिरिक्त जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा l



उल्लेखनीय है कि हमीरपुर विकास खंड की पांच पंचायतों में से चार पंचायतों जिसमें कुठेड़ा, टीबी,देई दा नौन मझोग सुलतानी को सुजानपुर को सुजानपुर व ख्याह लोहाखरिया को टोनीदेवी में विकास खंड में शामिल करने की अधिसूचना जारी की गई है जिसका इन पंचायतों के लोग विरोध कर रहे हैं l







लोगों का कहना है कि हमीरपुर इस क्षेत्र से महज चार पांच किलोमीटर दूर है जबकि सुजानपुर और टोनीदेवी बीस से पच्चीस किलोमीटर दूर है इस क्षेत्र की तहसील व थाना भी हमीरपुर है और नजदीक होने की बजह से लोगों को काफी सुविधा मिलती रही है।




परंतु सरकार के इस कदम से लोगों को अपने छोटे छोटे कामों जैसे बी पी एल प्रमाण पत्र और अन्य कामों के लिए अब नजदीक के बजाय दूर जाना होगा जिससे किराये व समय दोनों खर्च होंगे जिसका क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे हैं l
लोगों की इस बात को लेकर आम सहमती बन चुकी है कि अगर इस समस्त क्षेत्र को दोबारा हमीरपुर में शामिल नहीं किया गया तो एक बड़ा और निर्णायक आंदोलन लड़ा जाएगा और इस अधिसूचना को रद्द करवाया जाएगा ताकि लोगों को भविष्य में कोई परेशानी ना हो l


आज के प्रतिनिधिमंडल में अमन जसवाल,गायत्री देवी पूर्व प्रधान कुठेड़ा ,रंजन शर्मा पूर्व प्रधान देई दा नौन , बुद्धी सिंह पूर्व उप प्रधान मझोग सुलतानी, सीमा धीमान पूर्व प्रधान ख्याह लोहाखरिया जोगिंदर कुमार पूर्व जिला परिषद सदस्य सहित सेंकड़ों लोगों ने भाग लिया l
आज उपस्थित जनसमूह ने एक कमेटी का भी गठन किया जिसका संयोजक अमन जसवाल व सह संयोजक रंजन शर्मा व बुद्धी सिंह को बनाया गया साथ ही पचास सदस्यों की कमेटी भी गठित की जो इस अभियान और आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगी l



