“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की ओर ऐतिहासिक कदम-उषा बिरला

 हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला ने कहा कि 5 अगस्त 2019 का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने साहसिक एवं ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अनुच्छेद 370 और 35A को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह भारत की मुख्यधारा से जोड़ दिया।
यह केवल एक कानूनी संशोधन नहीं, बल्कि 70 वर्षों से चली आ रही असमानता, भेदभाव और अलगाव की भावना पर निर्णायक प्रहार था। अनुच्छेद 370 और 35A ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देकर वहां के नागरिकों को भारतीय संविधान के मूल अधिकारों से वंचित कर रखा था।
यह साहसिक निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री  अमित शाह के मजबूत नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। यह निर्णय श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान’ के स्वप्न को साकार करता है, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपना बलिदान दिया था।
आज जब अनुच्छेद 370 इतिहास बन चुका है, तब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं:
हर वर्ग को समान अधिकार मिले हैं।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। भ्रष्टाचार में कमी आई है और प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। विदेशी निवेश और पर्यटन को गति मिली है। लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाकर वहां की संस्कृति और पहचान को मजबूती दी गई है।
आज देश एक नई ऊर्जा, एकता और अखंडता के साथ आगे बढ़ रहा है। यह निर्णय भारत की संवैधानिक शक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक है।
उषा बिरला ने  इस ऐतिहासिक दिवस पर समस्त देशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी मिलकर भारत की एकता, अखंडता और समरसता के इस अभियान में सहभागी बनें।
[post-views]