



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- विकास परियोजना बिझड़ी के सौजन्य से वृत्त भोटा में विश्व स्तनपान दिवस के उपलक्ष्य में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार एवं तहसील कल्याण अधिकारी सतीश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वृत्त भोटा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने की। उपस्थित लोगों को स्तनपान के महत्व एवं इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम मेंआंगनवाड़ी कार्यकर्ता कमला देवी मुख्त्यारी देवी रेणु देवी सुषमा देवी प्रेमलता आशा वर्कर प्रवीण कुमारी उपस्थित रहे



कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि विश्व स्तनपान दिवस प्रत्येक वर्ष अगस्त माह के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। वर्ष 1991 से इस दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी। यह कार्यक्रम 1 से 7 अगस्त तक बनाया जाएगा इसका उद्देश्य नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर माँ का पहला दूध (कोलोस्ट्रम) पिलाना तथा 6 माह तक केवल माँ का दूध ही शिशु को देना है।






इससे शिशु को संपूर्ण पोषण एवं रोगों से सुरक्षा मिलती है। माँ का दूध शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होता है।

























