




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- देश में भाजपा, चुनाव आयोग, ईडी और सीबीआई का महागठबंधन कार्य कर रहा है और अपने इन्हीं सहयोगियों के दम पर भाजपा तथा नरेंद्र मोदी बार बार सत्ता का सिंहासन हासिल करने में कामयाब हो रहे हैं।



प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विषय में उजागर हुए तथ्यों ने यह स्थापित कर दिया कि देश और प्रदेशों में सरकारें जनता की भावना और सोच के आधार पर उनके मताधिकार की बजाए मतों की चोरी करके बनाई जा रही हैं!







कौशल ने कहा कि सत्ता में बैठे सत्ताधारियों का चुनाव आयोग की मदद और बेईमानी से सत्ता हासिल करना बेहद शर्मनाक और विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की छबि के लिए खेदजनक भी है!




उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल जहां वोट चोरी के लिए किया जा रहा है वहीं ई डी और सी बी आई जैसी संस्थाओं का प्रयोग भ्रष्ट नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने एवं सरकारें तोड़ने के लिए किया जा रहा है!
कौशल ने राहुल गांधी की वोट चोरी के ख़िलाफ़ शुरू की गई मुहिम को जनांदोलन में परिवर्तित करने के लिए समाज के तमाम संवेदनशील, बुद्धिजीवी और लोकतंत्र एवं संविधान में आस्था रखने वाले लोगों से जुड़ने का अनुरोध करते हुए कहा कि संस्थाओं की विश्वशनीयता बहाल करने और जनतंत्र की रक्षा के लिए इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाना बेहद लाज़िमी है!





