




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में सदस्यता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं सदस्यता अभियान के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।




कार्यशाला के दौरान नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिला संगठन मंत्री अभिलाष शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन ही नहीं, बल्कि एक विचार है।










जो शिक्षा, सेवा और संगठन के माध्यम से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का कार्य करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ें और उनमें देशभक्ति एवं समाज सेवा की भावना जगाएँ।



हमीरपुर इकाई अध्यक्ष अनिकेत ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना और अभियान की रणनीति तय करना था। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





