




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को सुबह 10 बजे ईसीएचएस बड़सर में विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी पूर्व सैनिकों (ईएसएम) को कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने का आग्रह किया गया है।



कार्यक्रम के दौरान तिरंगा झंडा ठीक सुबह 10 बजे फहराया जाएगा, जिसके बाद देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।समारोह में अतिथि के रूप ईसीएचएस बड़सर के रिटायर कर्नल सुरेश शर्मा कार्यक्रम का संचालन करेंगे।







कार्यक्रम की विशेष अपील कैप्टन मदन बन्याल द्वारा की गई है, जिन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से इस अवसर पर एकजुट होकर देश की स्वतंत्रता और वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने का अनुरोध किया है।




आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव होगा, बल्कि पूर्व सैनिकों के आपसी मिलन और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों से समय पर पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।





