




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा संचालित इंस्पायर-मानक योजना के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों से नवाचार व विज्ञान आधारित विचारों के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।








इस योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच व नवाचार को बढ़ावा देना है। जिला हमीरपुर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी अपने मौलिक वैज्ञानिक विचार, मॉडल या प्रोजेक्ट प्रस्ताव के रूप में अपने विद्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।




आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। चयनित विद्यार्थियों को जिला एवं राज्य स्तर की प्रदर्शनी में प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा । एक स्कूल से अधिकतम पांच बाल वैज्ञानिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


चयनित छात्रों को पुरस्कार के रूप में दस हजार रुपए की राशि विज्ञान मॉडल बनाने के लिए डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में आएगी । जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए अपने विद्यालय के विज्ञान शिक्षक अथवा
www.inspireawards-dst.gov.in वेबसाइट पर संपर्क कर सकते है। सभी इच्छुक विद्यार्थी अपने नवीन विज्ञान मॉडल बनाने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर इंस्पायर योजना का लाभ उठाएं।





