




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय हमीरपुर में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।










कार्यक्रम के दौरान उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कमल किशोर भारती ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए सभी से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।




शपथ में यह संकल्प लिया गया कि किसी भी प्रकार का नशा नहीं किया जाएगा और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।





