




ताल/हमीरपुर:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताल में सभी बच्चों और स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं जिनका समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है इसलिए यह आवश्यक हो जाता है।




कि अधिक से अधिक युवा इस नशा मुक्त अभियान से जुड़ें देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम सब नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत शपथ लेते हैं न हमारा समाज न परिवार न हमारे मित्र न हम हम स्वयं सब नशा मुक्त रहेंगे क्योंकि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है।









इसलिए हम सब मिल कर संकल्प लेते कि हम अपने जिले हमीरपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस संदेश को घर घर तक पंहुचाएं तथा युवा शक्ति और सबको इस बुराई से बचने के लिए बच्चों के माध्यम से समाप्त करने पर बल दिया इस अवसर पर समस्त स्टाफ तथा बच्चे उपस्थित रहे।







