




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- जिला हमीरपुर के साथ लगते भोरंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिया लाखों का योगदान।

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भूक्कड़ के डॉ. निखिल कपिल ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ₹50,000, झंडवी निवासी कश्मीर सिंह ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष ₹21000 व गरीब असहाय संस्था भरेड़ी के संयुक योगदान से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ₹100000 का महत्वपूर्ण योगदान दिया है।











यह योगदान आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने में बहुत सहायक होगा। कश्मीर सिंह, डॉ. निखिल कपिला व गरीब असहाय संस्था भरेड़ी का इस सराहनीय और संवेदनशील प्रयास के लिए विधायक सुरेश कुमार ने हृदय से आभार व्यक्त किया।










