




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- रोटरी कॉलेज हमीरपुर व डीएवी स्कूल हमीरपुर द्वारा स्कूल के प्रांगण में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कियाl कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह, शौर्य चक्र विजेता एवं विशिष्ट अतिथि डॉ भगवती प्रसाद शर्मा प्रेसिडेंट रोटरी क्लब हमीरपुर द्वारा की गईl

कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा फहराने की रस्म एवं स्कूल के छात्रों द्वारा मार्च पास्ट से किया गयाl स्कूल के ऑडिटोरियम में छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत नृत्य एवं नित्य नाटिका के द्वारा देशभक्ति की भावना का संचार किया l











इस शुभ अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण भी किया गयाl कार्यक्रम में रोटरी क्लब हमीरपुर के डॉक्टर आर् के मल्होत्रा, रोटेरियन सतीश कपिल, रोटेरियन अनिल कपिल, रोटेरियन चंदन भारद्वाज, रोटेरियन घनश्याम, रोटेरियन रवि शर्मा, रोटेरियन अमरजीत अत्री, रोटेरियन सुमित जैन, रोटेरियन आरसी शर्मा, रोटेरियन हर्ष कालिया, रोटेरियन राकेश ठाकुर, रोटेरियन संदीप शर्मा रोटेरियन सुरेंद्र सोनी एवं इनर व्हील क्लब हमीरपुर की प्रेसिडेंट इना चौहान एवं क्लब सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लियाl










