




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- गाँव भगेटू में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के संयोजक एवं हमीरपुर जिला दिव्यांग समीक्षा बैठक के सदस्य राजन कुमार के नेतृत्व में आज गाँव भगेटू में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यह तिरंगा यात्रा आज़ादी के 79वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जिसमें गाँव के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।








राजन कुमार ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के महत्त्व से अवगत कराना है। उन्होंने सभी बच्चों के लिए आभार व्यक्त किया।











