




बिलासपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने प्रदेश भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश से बाहर बिहार में मखानों के शहर दरभंगा क्या गए कि हिमाचल में भाजपा नेता गर्म तवे पर रखे मखानों की तरह व्यवहार करने लग गए।



मुख्यमंत्री को कोसने से पहले भाजपा नेता यह बताएं कि वह विधानसभा सत्र छोड़ कर ऊना क्या करने गए थे







भाजपा के नेता कहने लगे कि मुख्यमंत्री आपदा के मध्य में प्रदेश को छोड़कर बिहार चले गए शायद भाजपा नेता अपने देश के मुखिया के बारे में टिप्पणी करना भूल गए, जो उत्तर देने से पहले लोकसभा छोड़कर चले जाते हैं।




लोकसभा सत्र में जब देश के मुखिया जबाब नहीं देते तो भाजपा नेता कहाँ होते हैं

देश में आपदा हो या देश में युद्ध चल रहा हो, देश के नॉर्थ ईस्ट में जनता दंगों में जल रही हो या किसान सड़क पर बैठा हो। श्रीमान विदेश यात्रा पर चले जाते हैं और उनके मंत्री कहते हैं कि पहले हमसे बात करो आज वह यह शोर मचा रहे हैं।

संसद सत्र के मध्य देश के मुखिया जब विदेश यात्रा पर जाते हैं तो भाजपा नेता टिप्पणी क्यों नहीं करते
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री नहीं है। बड़ी हैरानी की बात है भाजपा के विधायक और सांसद हिमाचल प्रदेश की त्रासदी वाली आपदा में सामूहिक रूप से दिल्ली तक जाने के लिए तैयार नहीं है उनको शोर मचाने के लिए स्थान चाहिए भारत के लोकतंत्र में सब की भागीदारी है। “वोट चोर गादी छोड़ रैली” में भाग लेने गए मुख्यमंत्री की कमी महसूस हो रही है।
वही मुख्यमंत्री जब विधायक प्राथमिकता की बैठक बुलाते हैं तो भारतीय जनता पार्टी उसका बहिष्कार करते हैं। जब विधानसभा में चर्चा का समय आता है तो विपक्ष वाक आउट करता है। अब विपक्ष विधानसभा अध्यक्ष से निवेदन कर रहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र को छोटा किया जाए।
जब सेशन छोटे होते हैं तो विपक्ष कहता है कि प्रदेश सरकार विधानसभा सेशन छोटा कर रही है। दिशाहीन टुकड़ों में बटी हुई भाजपा विपक्ष तो छोड़िए जनता के प्रति भी उत्तरदाई होने के के प्रति गंभीर नहीं दिखती है और प्रदेश की जनता के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।
संदीप सांख्यान ने प्रश्न खड़े करते हुए भाजपा नेताओं से पूछा है कि बीते 25 तारीख को भाजपा के आधे से ज्यादा विधायक विधानसभा सत्र छोड़कर अपनी पार्टी की मीटिंग अटेंड करने ऊना चले गए थे। उसका जवाब भी तो भाजपा को जनता को देना होगा कि उनकी प्राथमिकताएं क्या है, वह जनता जिन्होंने आपको चुनकर भेजा है या अपने संगठन में हाजरी लगाना।
संदीप सांख्यान ने कहा यही है भाजपा का दोहरा चरित और दोगलापन। संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा के नेताओं को ध्यान रखना चाहिए कि प्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्री जगत सिंह नेगी और विक्रमादित्य सिंह प्रदेश के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर हैं और लगातार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों की प्रसाशनिक व्यवस्था देख रहे और प्रदेश मुख्यमंत्री जिलों के उपयुक्तों और पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।



