हिम अकादमी स्कूल में ‘ ग्रीन कलर डे, का आयोजन

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में बालवाटिका कक्षाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर नैना लखनपाल रहीं तथा संयोजक के रूप में कंचन लखनपाल उपस्थित रहीं।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत में ग्रीन कलर डे के आयोजन की शुरुआत नन्हे-मुन्नों के नृत्य और कविता पाठ से हुई। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति दी।

इसके बाद सभी बालवाटिका कक्षाओं ने मिलकर विद्यालय प्रांगण के बाहर पौधारोपण गतिविधि में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

कक्षा के अंदर बच्चों ने पेपर टियरिंग और पेस्टिंग की आकर्षक गतिविधि भी की। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सृजनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।

 

प्राचार्या प्रो. नैना लखनपाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल सीखने को रोचक बनाती हैं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होती हैं।