



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लम्बलू में आज उत्साहपूर्वक मेगा अभिभावक-शिक्षक मिलन (PTM) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यालय की गतिविधियों तथा बच्चों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की निरंतर प्रगति एवं दक्षता को बढ़ाने के लिए अभ्यास पर विशेष ध्यान देने, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच शिक्षा संवाद स्थापित करने, और विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने एवं तकनीकी सशक्तिकरण के लिए अपार आईडी जनरेशन व् अभ्यास ऐप पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में चर्चा की गई।



अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की और बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।



स्कूल प्रिंसिपल सुभाष धीमान और स्कूल प्रबंधन कमेटी (SMC) प्रधान राजिंद्र शर्मा ने बताया कि इस मेगा पीटीएम के माध्यम से विद्यालय और अभिभावकों के बीच एक मजबूत साझेदारी स्थापित हुई, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सकारात्मक परिणाम का कारण बनेगी।

















Total Users : 125172
Total views : 189347