एक है तो सेफ हैं जय सनातन धर्म और संस्कृति की: डाॅ.सुरेंद्र सिंह डोगरा 

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-   हमीरपुर में अणु स्थित हनुमान चौक सामुदायिक भवन के प्रांगण आयोजित पहला गणपति महोत्सव कार्यक्रम में कमेटी जिसमे  विशाल पठानिया, इशू पठानिया, अजय राज, रवि कुमार, पन्कु ठाकुर, शालू और रंगीला राम जी के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र सिंह डोगरा, सेवा संगठन के उपाध्यक्ष निशांत शर्मा के साथ सुनील कुमार सैंडिल, राजीव शर्मा, अनूप कुमार जी ने शिरकत की।

 

डॉ डोगरा ने सभी को बधाई दी और कहा कि कोई काम करने की इच्छा होनी चाहिए, शुरूआत करना मुश्किल होता है लेकिन एक बार लगन से हो जाए तो कामयाबी जरूर मिलती है, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों से भाईचारा और एकजुटता का प्रमाण मिलता है।

 

आज संस्कारों को खतरे में हैं हम सभी को संस्कारों को बचाना है। डॉ डोगरा ने कहा एक है तो सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों के साथ कहा उन्होंने प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि मानवता का चित्रण करना आवश्यक है।

 

 

उन्होंने ₹2100 की राशि और एक राधा कृष्ण जी की मूर्ति भेंट की। उन्होंने कहा कि आज के समय में भक्ति में और जो धर्म के साथ चलेगा, वहीं सुरक्षित रहेगा, धर्मो रक्षिता रक्षिता।

[post-views]