राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय में ऐक्टेंशन लेक्चर दिया

 हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-   राज राजेश्वरी शिक्षा महाविद्यालय भोटा, हमीरपुर में ऐक्टेंशन लेक्चर की श्रंखला को जारी रखते हुए कॉलेज सहायक प्रोफेसर डॉÛ आशीष कुमार द्वारा फैकल्टी ऐक्टेंशन लेक्चर दिया गया। सहायक प्रोफेसर के व्याख्यान का विषय मानव हृदय था। समन्बयक  मति ज्योति वर्धन ने डॉÛ आशीष कुमार जी का स्वागत किया।

 

डॉÛ आशीष कुमार ने बताया कि मानव हृदय पतिदिन 1 लाख बार धड़कता है और प्रतिमिनट 1Û5 गैलन खून पम्प करता है। आज के समय में हृदय घात मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है। उन्होने अनेक तरह की विडियो व पिक्चर के माध्यम से मानव हृदय की पूरी क्रिया का व्याख्यान किया।

 

उन्होने बताया कि मानव हृदय हमारे शरीर में पोषक तत्वों को स्पलाई करता है, रक्त चाप को मेंटेंन करता है तथा व्यर्थ पदार्थों को किडनी की सहायता से वाहर निकालने में सहायता करता है। उन्होने बताया कि हम सही खान पान, प्रतिदिन व्यायाम करके तथा अच्छा लाईफ स्टाईल अपनाकर हृदय सम्बन्धित बिमारियों से निजात पा सकते हैं।

 

इस व्याख्यान के पश्चात डॉÛ मनोज कुमार जी ने डॉÛ मनोज कुमार जी ने इतने महत्वपूर्ण विषय के बारे में बताने के लिए सहायक प्रोफेसर डॉÛ आशीष कुमार जी का धन्यवाद किया। इस उपलक्ष्य पर सभी बीÛ एडÛ, डीÛ एलÛ एडÛ तथा बीÛ Û के सभी छात्र व संपूर्ण स्टॉफ उपस्थित रहा।

[post-views]