



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा से राज्य सभा सासंद हर्ष महाजन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रशंसा करते हुए प्रदेश सरकार की आलोचना करने संबंधी ब्यान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह निःसंदेह प्रदेश और देश की राजनीति के एक बहुत बड़े स्तंभ थे जिनका प्रदेश के विकास में अतुलनीय योगदान रहा है मगर हर्ष महाजन जिन राजनीतिक लक्ष्यों को साधने के लिए वीरभद्र सिंह की प्रशंसा कर रहे हैं वह जरा सी भी राजनीतिक समझ रखने वाला भली प्रकार समझ सकता है।
कौशल ने कहा कि हर्ष महाजन ने लगभग अपने पूरे राजनीतिक जीवन में वीरभद्र सिंह विरोध की राजनीति करते रहे और 90 के दशक की शुरुआत में कुल्लू के ढालपुर मैदान में युवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के साथ कैसा व्यवहार किया गया था।


हर्ष महाजन को स्मरण होना चाहिए!कौशल ने हर्ष महाजन को एक मौकापरस्त नेता की संज्ञा देते हुए कहा कि वह जब अपनी राजनीतिक मजबूरियों के चलते वीरभद्र सिंह के साथ हो लिए तो वर्षों से उनके वफादार रहे नेताओं के ख़िलाफ़ षड़यंत्रों को अंजाम देने की राजनीति की।




















Total Users : 125176
Total views : 189351