



हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- नवनियुक्त भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समरपुर स्थित आवास पर मुलाकात की और अपने नए दायित्व के लिए उनका आशीर्वाद लिया।

इस मुलाकात के दौरान, नवनियुक्त भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि भाजपा युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश में पार्टी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।



प्रो. धूमल ने डॉ. सन्नी शुक्ला को उनके नए पद के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा राज्य में युवाओं को एकजुट करने और पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




डॉ. शुक्ला के साथ हमीरपुर जिला महामंत्री सजीव रिंटू, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल मोहन, समीरपुर मंडल अध्यक्ष अभयवीर लवली, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रगुन गौतम, तेन सिंह, सौरभ, जोगिंदर सिंह सहित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

















Total Users : 125215
Total views : 189399