




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिम-आंचल पेंशनर्ज़ संघ, बिझड़ी खण्ड़ इकाई की मासिक बैठक दिनांक 12 सितम्बर, 2025 को शीतला माता मंदिर परिसर, महारल, ज़िला हमीरपुर में खण्ड वरिष्ठ उपप्रधान रवि दत्त शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , जिसका संचालन खण्ड़ महासचिव तोता राम जंजुआ द्वारा करते हुए उपस्थित सदस्यों को खण्ड़ इकाई में चल रही विभिन्न गतिविधियों वारे जानकारी दी गई।

बैठक में भाग लेने वालों में मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा, प्रधान के सी गौतम, महासचिव शम्भू राम जसवाल, खण्ड वरि. उपप्रधान रवि दत्त शर्मा, महासचिव तोता राम जंजुआ, हरवंश लाल शर्मा, शिव सिंह ढडवालिया, करतार सिंह ढिल्लों, राज कुमार, वचित्र सिंह ढडवालिया, परस राम ठाकुर आदि प्रमुख रहे।




बैठक में पेंशनरों की मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया । वक्ताओं द्वारा पेंशन संशोधन की वकाया राशि विशेष रूप कर जनवरी, 2016 से जनवरी, 2022 के दौरान सेवानिवृत्त पेंशनरों के लम्बित ग्रैच्युटी, लीब-एनकैशमैंट, कम्युटेशन आदि के संशोधित आर्थिक लाभ का भुगतान न हो पाने सरकार के प्रति गहरी नाराजगी जताई गई।







ज़िला प्रधान के सी गौतम व महासचिव शम्भू राम जसवाल ने उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों व अन्य विभिन्न जानकारियां दी गईं। प्रधान द्वारा दिनांक 6 सितम्बर को प्रदेश स्तरीय चुनाव में खण्ड पदाधिकारियों व पेंशनरों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।




पेंशनरों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में आश्वासन दिया कि नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही प्रदेश सरकार से मिलने का कार्यक्रम होगा जिसमें पेंशनरों की लम्बित आर्थिक मांगों पर चर्चा की जाएगी।
मुख्य संरक्षक योग राज शर्मा ने कहा कि संघ पेंशन संशोधन के फलस्वरूप पेंशनरों के लम्बित वित्तीय लाभ के भुगतान वारे समय समय पर मांग उठाया जाता रहा है और अगर सरकार वकाया के भुगतान वारे ऐसे ही उदासीनता दिखाएगी तो संघ सड़कों पर उतरने से भी परहेज़ नहीं रखेगा।


बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रमेश भारद्वाज, वडसाला, ज़िला ऊना, बिझड़ी खण्ड सदस्य प्रेम चन्द बांगर, निवासी चकमोह, वडसर तथा भोरंज खण्ड सदस्य प्यार चन्द, निवासी थलोटू (पट्टा), ज़िला हमीरपुर के आकस्मात निधन पर दो मिन्ट का मौन रखा गया।
उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वश्री बालकृष्ण जसवाल, तारा चंद वर्मा, जगन्नाथ धीमान, सुरेन्द्र कुमार, प्रशोत्तम शर्मा, राजेन्द्र गुलेरिया, रमेश चन्द शर्मा, लेख राम, प्रेम लाल शर्मा, रोशन लाल शर्मा, सुदेश कुमार, राम कृष्ण, मोहिंद्र सिंह, विचित्र सिंह, हंस राज, सुभाष धीमान, हरवंश लाल सहित अन्य पेंशनर शामिल हुए ।



