




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- कांग्रेस के नेता विवेक कटोच, सुतीक्षण वर्मा, सुजानपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सचिन ठाकुर और हमीरपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिवस ठाकुर ने सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर तीखा हमला बोला है।








उन्होने कहा कि राजेद्र राणा की आदत हमेशा दूसरों पर ऊँगली उठाने की रही है और राजेंद्र राणा जैसे नेता सारी दुनिया को चोर कहते हैं, बल्कि उनकी अपनी मानसिक स्थिति और ख़ुद की प्रवृति ऐसी ही हैं।






विवेक कटोच ने कहा कि हाल ही में राजेंद्र राणा ने कौशल विकास निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था, कौशल विकास निगम में कौशल विकास भत्ता का भ्रष्टाचार हो रहा है और यह भी कहा था कि कौशल विकास भत्ता और निगम दोनों बंद हो गए है कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने कहा कि राजेंद्र राणा अल्प ज्ञानी है और आरोप लगाने से पहले राजेंद्र राणा को पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास निगम और कौशल विकास भत्ता दो अलग-अलग इकाइयाँ हैं, और कौशल विकास भत्ता जिला रोजगार कार्यालय के अधीन आता है।

राणा के एक और आरोप लगाया कि कौशल विकास निगम का दफ्तर बंद हो गया है।
इस पर विवेक कटोच ने कहा लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। कौशल विकास निगम पूरी तरह से सुचारू रूप से और पूरी पारदर्शिता से अपना काम कर रहा है।
राजेंद्र राणा ने एक आरोप यह भी लगाया था कि कौशल विकास निगम में डील होती है।उस पर विवेक कटोच ने कहा कि डील तो राजेंद्र राणा ने राज्यसभा के चुनाव के दौरान अपनी विधानसभा की सदस्यता की थी, लेकिन सुजानपुर की जनता ने विधानसभा उपचुनाव में उनकी डीलरशिप ही ख़त्म दी और उनकी राजनीति का डब्बा बंद कर दिया ।
कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि जल्द से जल्द हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए वोल्वो बस सेवा शुरू की जाए, ताकि 2027 के चुनावों में सुजानपुर की जनता राजेंद्र राणा की डीलों और डीलरशिप का भूत ख़त्म करके चंडीगढ़ भेजगी तो राजेंद्र राणा को पूर्ण रूप से जाने में कोई दिक्कत न हो ।



