द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में मनाया गया राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ  :-  द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 12 सितम्बर 2025 को हिन्दी पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें श्लोग्न लेखन, निबंध लेखन, भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया।

इन प्रतियोगिताओं में स्कूल के सभी बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में अरावली सदन के सक्षम ने प्रथम स्थान, शिवालिक सदन की तेजस्विनी ने द्वितीया स्थान और नीलगिरि सदन की सोनल ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नीलगिरि सदन प्रथम, शिवालिक और उदयगिरि सदन द्वितीय और अरावली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार चौहान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम हिंदी भाषा का सही लेखन और सही उच्चारण करके ही अपनी राष्ट्रभाषा की सेवा कर सकते हैं। हिंदी संस्कारवान भाषा है, जिस पर हमें गर्व करना चाहिए।

[post-views]