




हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश के छोटे से जिले हमीरपुर में बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है जहां पर एक बेटे ने अपनी मां को ही जान से मार डाला या घटना जिला हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र भोरंज उपमंडल के तहत आने वाली पलपल पंचायत के बेलग क्षेत्र में एक महिला को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया।

महिला का शव घर की गैलरी में पड़ा हुआ मिला है। मर्डर की इस वारदात को मंगलवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास अंजाम दिया गया है।



हमीरपुर/भोरंज में बेटे ने ली मां की जान, घरेलू विवाद के चलते..माँ के सिर पर दे मारी प्रेस….. धन्य हो ऐसी “औलाद”






महिला के सिर पर किसी कठोर वस्तु से जोरदार वार किया गया जिस वजह से इसकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि मकान के कमरे में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। इसका बेटा भी अंदर ही था तथा इसने कुछ लोगों के घर के अंदर घुसकर मारपीट करने की बात कही है।





यह भी बताया जा रहा है कि इनके किसी पारिवारिक सदस्य ने इन्हें कई कॉल किए, लेकिन जब फोन कॉल का जवाब नहीं मिला तो वह घर पर पहुंचा। घर पर पहुंचकर उसने ही दरवाजा खुलवाया है।


महिला को मृत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने महिला के मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम सहित खोजी कुत्ते बुलाए गए हैं। पुलिस हरेक पहलू से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सोमलता निवासी बेलग की मंगलवार को दोपहर के समय घर पर ही हत्या कर दी गई। किसी कठोर वस्तु से इसे सिर पर जोरदार प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया है। मृतका सोमलता का पति विपिन कुमार सेना से सेवानिवृत्त है और इस समय ऊना में कार्यरत हैं।


उनका बेटा अभय सोमवार को ही चंडीगढ़ से घर लौटा था। बेटे ने पुलिस को बताया कि अज्ञात हमलावरों ने पहले उसे नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश कर दिया था। जब उसे होश आया तो उसने अंदर से दरवाजा खोला और मां को खून से लथपथ फर्श पर पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही भोरंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर भेज दिया है।
पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।




